महराजगंज जिले में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न, कुल 66.48% फीसदी पड़े वोट

 

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  नगर निकाय चुनाव जिले में शांतिपूर्ण ढंग से खत्म हो गया है। जिले में कुल 66.48% वोट पड़े हैं। पिछले चुनाव 2017 में 72.92 फीसदी वोट पड़ा था। मतगणना13 मई को होगी। डीएम सत्येन्द्र कुमार, एसपी डॉटर कौस्तुभ ने बूथों का निरीक्षण किया। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान पूरा होने पर संतोष जताया। मतदान सभी 286 बूथों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होता रहा है। जगह-जगह पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। वहीं जिले भर में डीएम व एसपी भ्रमण करते रहे। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बल व पुलिस के जवानों को बधाई दी है। दो नगर पालिका व 8 नगर पंचायत क्षेत्रों में चुनाव छुटपुट आरोपों को छोड़कर कहीं गड़बड़ी सामने नहीं आई है। डीएम, एसपी नगर निकाय चुनावों पर मतदान की स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए थे। 

जिले में मतदान प्रतिशत समय के साथ बढ़ता गया.

09 बजे- 10.67

11 बजे- 22.97

01 बजे- 37.84

03 बजे- 50.92

05 बजे- 62.13

06 बजे- 66.48